मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना क्या है ? ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ? Free Smartphone Yojana Form 2022

Spread the love

हेलो दोस्तों आज के इस लेख में हम बात करेंगे की ,मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना क्या है ? ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ? Free Smartphone Yojana Form 2022 , इन सभी चीजों के बारे, में आपसे उम्मीद करता हूं की आपको यह लेख बहुत पसंद आएगा।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना, ऑनलाइन आवेदन कैसे करे, और डिजिटल सेवा योजना लाभार्थी सूची, पात्रता | आज के दौर में सभी देश के नागरिकों के पास स्मार्टफोन का होना जरूरी हो गया है। क्योंकि देश में लगभग सारे काम इंटरनेट के के जरिये किए जा रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राजस्थान की सरकार ने अपने राज्य की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की शुरुआत की है । इस योजना के तहत राज्य के परिवार की मुखिया महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन दिया जाएगा। ताकि वह भी दुनिया की दूसरे महिलाओं की तरह डिजिटल सेवा का इस्तेमाल करने में सक्षम हो सके। यदि आप राजस्थान के मूल निवासी है और मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना से जुड़ी सभी जरुरी बातों से अवगत कराने जा रहे हैं इसलिए आप लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता 2022 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान सरकार के द्वारा सन् 2022-23 के बजट भाषण के दौरान इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई थी। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। इस स्मार्टफोन में सरकार के द्वारा 3 साल के लिए इंटरनेट की सेवा फ्री मैं उपलब्ध करावाई जाएगी। राज्य की लगभग 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को इस योजना के तहत स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। इस योजना के द्वारा स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए महिलाओं को किसी भी तरह का कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह राज्य सरकार के द्वारा निशुल्क दिए जाएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का लाभ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को ही दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राज्य की महिलाओं को डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने में सक्षम बनाएगी।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना हाईलाइट 2022

योजना का नाममुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022
शुरू की गईराजस्थान सरकार के द्वारा
लाभार्थीराजस्थान की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को स्मार्टफोन बांटना
साल2022
राज्यराजस्थान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन एवं ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइटसरकार के द्वारा जल्द ही लांच की जाएगी।

स्मार्टफोन के साथ दी जाएगी 3 साल तक फ्री इंटरनेट की सेवा

इस योजना तहत राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा परिवार के मुखिया महिला को स्मार्ट फ़ोन देने का फैसला लिया गया है। यह स्मार्ट फ़ोन राज्य की महिलाओ को रोजगार के साथ साथ शिक्षित भी करेगा। इस स्मार्ट फ़ोन के माध्यम से महिला जागरूक भी हो सकेंगी। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना को शुरु करने की बजट घोषणा 2022 की में गई थी। जल्द ही डिपार्टमेंट के द्वारा स्मार्टफोन की खरीद की जाएगी। आपको ये बता दे की यह कनेक्टिविटी मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना तहत दी जाएगी। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राजस्थान की महिला के पास आधार कार्ड का होना आवश्यक है। इस योजना के माध्यम से हर प्रकार की योजनाओ को सञ्चालन किया जा रहा है इन स्मार्टफोन के माध्यम से उन सारी योजनाओ की जानकारी अपने पास रख सकती है।

रेल कौशल विकास योजना | RKVY Rail Kaushal Vikas Yojana Apply Online 2022

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की महिलाओं को फ्री में मोबाइल फोन प्रदान करना है। ताकि वह भी दुनिया की दूसरी महिलाओं की तरह इस डिजिटल सेवा का लाभ ले सकें। इस योजना के तहत महिलाओं को स्मार्टफोन बिल्कुल निशुल्क दिए जाएंगे यानी लाभार्थी महिला को किसी भी तरह का कोई भी शुल्क देने की जरुरत नहीं है। फ्री स्मार्टफोन योजना का लाभ प्राप्त करके महिलाएं घर पर बैठकर ही ऑनलाइन सेवाओं एवं दुनिया भर में हो रही सारी गतिविधियों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना राज्य की महिलाओं का विकास करने में बहुत ही सहयोग प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के विशेषताएं

  • राजस्थान सरकार के द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन बांटने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है।
  • राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को यह स्मार्टफोन फ्री में बांटे जाएंगे यानी की लाभार्थी महिला को स्मार्टफोन लेने के लिए किसी तरह का कोई शुल्क देने की जरुरत नहीं है।
  • इन स्मार्टफोन में 3 साल तक के लिए इंटरनेट की सेवा फ्री मैं दी जाएगी।
  • राजस्थान की लगभग 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।
  • चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना को शुरू करने की घोषणा सन् 2022-23 के बजट भाषण के दौरान की गई थी।
  • मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत राज्य की महिलाओं को डिजिटल सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत ही सहायता प्रदान करेगी।
  • महिलाएं इस योजना के तहत लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर और सक्षम बन सकेंगे।

फ्री स्मार्ट फोन योजना के तहत पात्रता

  • आवेदक महिला राजस्थान की स्थाई निवासी होना जरूरी है।
  • चिरंजीवी परिवारों की मुखिया महिला ही मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र हैं।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

राजस्थान की सरकार ने अभी केवल इस योजना को शुरू करने की घोषणा की है। सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत आवेदन करने से संबंधित कोई भी जानकारी अभी नहीं की गई है। जैसे ही इस योजना के आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी सरकार के द्वारा साझा की जाएगी। हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर बताएँगे। इसलिए आपसे विनती है कि आप हमारे इस लेख के साथ जुड़े रहे।

इस योजना के तहत लाभार्थी को सूची देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • फिर इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा ।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना जनाधार नंबर दर्ज करके सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको अपने पिता का नाम, आपका नाम, और एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि दिखाई देगा।
  • अगर आपके सामने एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत Yes लिखा है तो आपको इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना सूची चेक करे

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको योजनाओ के लाभार्थी पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस योजनाओ के लाभार्थी के विकल्प पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक न्यू पेज खुल जायेगा।
  • अब आपको इसमें कई योजनाओ का ऑप्शन मिलेंगे।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना सर्च करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको फ्री मोबाइल योजना लिस्ट देखने का विकल्प मिलेगा।
  • आप अब इसमें आधार नंबर से या एरिया वाइज सेलेक्ट कर सकते हो।
  • आप जैसे ही अपनी जानकारी को सेलेक्ट करेंगे तो आपके सामने लिस्ट खुल कर आ जाएगी।
  • आप इस प्रकार से मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की सूची चेक कर सकते हो।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

Conclusion

हेलो दोस्तों में आपसे उम्मीद करता हूं की मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना क्या है ? और ऑनलाइन आवेदन कैसे करे | Free Smartphone Yojana Form 2022, अगर आप लोगो मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की जानकारी अच्छी लगी है तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अपने दोस्तों को शेयर करना ना भूले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *