प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana in Hindi 2022)

Spread the love

आज के इस लेख में बात करेंगे प्रधान मंत्री वय बंदना योजना क्या है?, ब्याज दर, परिपक्वता अवधि, लोन की सुबिधा, इन सभी चीज़ो के बारे में।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना क्या है ?

प्रधान मंत्री वय बंदना योजना सरकार के द्वारा चलाई जा रही सीनियर सिटिज़न के लिए योजना है। सरकार ने इस योजना को 2017 मे सुरू किया था । इस स्कीम को LIC के द्वारा Regulate किया जाता है। इसीलिए ये स्कीम काफी सुरक्षित और सेफ भी है।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

जब इस स्कीम को शुरू किया गया था तब ये स्कीम सिर्फ 31 मार्च 2020 तक ही लोगो के लिए थी। लेकिन अब इसका टाइम पीरियड बढाकर 31 मार्च 2023 तक के लिए कर दिया गया है। लेकिन जिस तरह से ये स्कीम पोपुलर हो रही है लगता है इसका टाइम पीरियड और भी आगे बड़ाया जा सकता है।

परिपक्वता अवधि 

इस योजना का परिपक्वता अवधि 10 वर्ष का। इसमे योजना में निवेश करने से लेकर 10 सालों तक आपको एक Fix Income मिलती रहेगी। और फिर 10 साल बाद इस योजना में निवेश किया हुआ पैसा भी बापस मिल जाता है।

प्रधान मंत्री वय बंदना योजना की ब्याज दर

इस योजना मे अभी 7.4% का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। हालांकि जब इस स्कीम की शुरुआत हुई थी तब इस स्कीम का इंटरेस्ट रेट 8% का था। लेकिन इकॉनमी की भारी गिरावट की वजह से अब इसका इंटरेस्ट रेट 7.4% हो गया है।

इस योजना मे ब्याज को लेकर थोड़ी सी बातें और साफ कर देते हैं। अगर हम इस योजना में मंथली पेंशन को सिलैक्ट करते हैं। तो इस पर हमे 7.4% का ब्याज मिलेगा। लेकिन वहीं हम इस योजना में Annually Pension का विकल्प लेते हैं, तो इस पर हमे 7.66% का ब्याज मिलेगा। तो इसमे हम अपने सुबिधा के अनुसार पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं।

प्रधान मंत्री वय बंदना योजना मे टैक्स छुट की सुबिधा

हम आपकोआगे बता दें की इस स्कीम मे जो भी पेंशन मिलती है वो पूर्णरूप से Taxable होती है, लेकिन ये टैक्स पूर्ण रूप से हमारे टैक्स स्लैब पर depend करता है। अगर हमारी इंकम 5 लाख रुपए साल की है तो यहाँ पर कोई भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा।

इस स्कीम मे कोई भी TDS भी नहीं कटता है। लेकिन इस स्कीम से जो इंटरेस्ट हमे मिलता है वो हमारे आय मे जुड़ जाता है और इंकम टैक्स स्लैब के अनुसार हमे टैक्स देना पड़ता है।

प्रधान मंत्री वय बंदना योजना मे लोन की सुबिधा

इस स्कीम मे हमें इनवेस्टमेंट के हिसाब से लोन भी मिल जाता है। तो इस स्कीम मे हम जितना भी निवेश करते हैं तो उसका हमे 75% तक का लोन मिल जाता है।

जैसे मान लो इस स्कीम मे हमने 10 लाख रुपये का निवेश किया हैं। तो स्कीम के हिसाब से हमें 7.5 लाख रुपये तक का लोन हमे मिल सकता है।

हरियाणा हर हित स्टोर योजना क्या है? इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

पेंशन किस तरीके से और कितनी मिलती है।

इसमें स्किम में पेंशन हमें 4 तरीके के हिसाब से मिलती है।

  • मासिक (Monthly)
  • तिमाही (Quarterly)
  • छमाही (Half Yearly)
  • वार्षिक (Yearly)

इसलिए, इस मामले में हम वह विकल्प चुन सकते हैं जो हमें सूट करता है। लेकिन यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह जानना है कि एक बार जब हम यहां एक विकल्प का चयन करते हैं, तो हम इस विकल्प को फिर से नहीं बदल पाएंगे।

जैसा कि हम पहले महीने Monthly का विकल्प चुनते हैं और एक या दो साल बाद हम चाहते हैं कि अगर हमें हर साल पेंशन मिलती है तो यह संभव नहीं है। सलिए हमें हमेशा पेंशन का ऑप्शन सोच समझ कर ही सिलैक्ट करना चाहिए। क्योकि इसी के अनुसार हमारा पेंशन Amount फ़ाइनल हो जाता है।

जैसे अगर हम 1000 रुपये 10 साल के लिए मासिक पेंशन चाहते हैं। तो इसके लिए हमे 1,62,162 रु. जमा करने होंगे। और वहीं पर हमे 12000 रु. की वार्षिक पेंशन चाहिए तो इसके लिए हमे 1,56,658 रु. देने होंगे।

तो हमे जो भी Amount की पेंशन चाहिए उसके अनुसार हमे Investment एक ही बार मे करनी होगी।

इसमें हम अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इसका मतलब है कि हमें अधिकतम 9250 पेंशन मिल सकती है।

मान लो अगर हमे क्वाटर्ली पेंशन चाहिए तो इसके लिए हम कम से कम 3000 रु. की पेंशन ले सकते हैं। तो इसके लिए हमे 1,61,074 रु. जमा करने होंगे। और अधिकतम क्वाटर्ली पेंशन 27,750 रु. लेने के लिए हमे 14,89,933 रु. जमा करने होंगे।

इस योजना में कौन निवेश कर सकता है ?

प्रधानमंत्री वय बंदना योजना के तहत कोई भी भारतीय जिसकी उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक है वह इस योजना में निवेश कर सकता है। क्योकि ये स्कीम बरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई थी।

इस योजना मे निवेश कैसे करें?

इस योजना मे हम दो तरीके से निवेश कर सकते हैं।

पहला ऑनलाइन निवेश – हम LIC के ऑफिसियल वैबसाइट में जाकर भी निवेश कर सकते हैं।

दूसरा ऑफलाइन निवेश – आप नजदीकी की LIC के ब्रांच मे जाकर भी निवेश कर सकते हैं या फिर किसी भी LIC एजेंट के माध्यम से भी निवेश कर सकते हैं।

पूर्व-परिपक्व निकासी

बैसे तो इस योजना में निवेश की गई राशि 10 वर्षों के लिए प्रतिबंधित है। लेकिन कुछ शर्तों के तहत, हम जल्दी निकाल सकते हैं  जैसे अकाउंट होल्डर को कोई गंभीर बीमारी हो जाती है तो इस केस में इसमे से पैसे निकाले जा सकते हैं।

लेकिन यहां आपको सारे पैसे नहीं दिए जाते हैं। हम बचत पर 2% जुर्माना लगाते हैं। यानी हमें 98 फीसदी पैसा ही मिलता है.

इसके साथ ही यदि खाताधारक की अचानक मृत्यु हो जाती है, तो सारा पैसा और ब्याज उनके नॉमिनी को वापस कर दिया जाता है।

तो अगर आप अपना रिटाइरमेंट सुरक्षित करना चाहते हैं तो इसमे आप जरूर निवेश कर सकते हैं।

Conclusion

हेलो दोस्तों में आपसे उम्मीद करता हूं की आपको प्रधान मंत्री वय बंदना योजना क्या है?, ब्याज दर, परिपक्वता अवधि, लोन की सुबिधा, इन सभी चीज़ो की जानकारी आप लोगो अच्छी लगी है तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अपने दोस्तों को शेयर करना ना भूले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *