एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों के नाम और उनके देश की लिस्ट 2022
एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाडियों की सूची इस प्रकार से है :-
क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने नाम कई बड़े-बड़े रिकार्ड्स कायम किए है, इन रिकॉर्डो को तोड़ने के लिए कई खिलाडियों को कई सालो तक कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाये है सचिन तेंदुलकर पुरे विश्व में शतक सबसे अधिक लगाने के मामले में पहले नंबर पर आते है। सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 463 मैंचो में 44.83 की औसत से 49 शतक लगाये है। उसके बाद दूसरा नंबर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का आता है, जो अभी भारतीय क्रिकेट टीम मैं मैच खेल रहे है। विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में 38 शतक है। विराट कोहली वनडे क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आते है विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के शतक के रिकॉर्ड से महज 11 शतक दूर है। विराट कोहली जिस तरह से अभी क्रिकेट खेल रहे है, उनको देखकर ऐसा लगता है कि वही एक ऐसे खिलाडी है जो सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते है। ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व खिलाडी रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाडियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते है, उनके नाम कुल 30 शतक है। आइये देखते है वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों में कौन-कौन से है :-
वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले 10 बल्लेबाजों की सूची:-
खिलाडी का नाम | कुल शतक | देश |
सचिन तेंदुलकर | 49 | भारत |
विराट कोहली | 38 | भारत |
रिकी पोंटिंग | 30 | ऑस्ट्रेलिया |
रोहित शर्मा | 29 | भारत |
सनथ जयसूर्या | 28 | श्रीलंका |
हाशिम अमला | 26 | दक्षिण अफ्रीका |
कुमार संगकारा | 25 | श्रीलंका |
एबी डिविलियर्स | 25 | दक्षिण अफ्रीका |
क्रिस गेल | 22 | वेस्टइंडीज |
सौरव गांगुली | 22 | भारत |
एक दिवसीय क्रिकेट खेलने वाले देशों की सूची:-
ऑस्ट्रेलिया | 05 जनवरी 1971 |
इंग्लैण्ड | 05 जनवरी 1971 |
न्यूज़ीलैंड | 11 फ़रवरी 1973 |
पाकिस्तान | 11 फ़रवरी 1973 |
वेस्टइंडीज़ | 5 सितंबर 1973 |
भारत | 13 जुलाई 1974 |
श्रीलंका | 07 जून 1975 |
ज़िम्बाब्वे | 09 जून 1983 |
बांग्लादेश | 31 मार्च 1986 |
दक्षिण अफ़्रीका | 10 नवम्बर 1991 |
आयरलैंड | |
अफ़ग़ानिस्तान |
Conclusion
हेलो दोस्तों, आज के इस पोस्ट में हमने आपको बताया है की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों के नाम और उनके देश की सूची 2022, अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है और अगर आपको इस पोस्ट से सम्बन्धित किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हो ।