UP Jal Sakhi Yojana क्या है ? और जल सखी योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करे
हेलो दोस्तों, आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की UP Jal Sakhi Yojana 2022 और ऑनलाइन आवेदन कैसे करे , उत्तर प्रदेश की सरकार ने 10वीं ,12वीं कक्षा पास महिला व युवतियों के लिए एक बहुत ही अच्छी योजना चला रखी है| योजना का नाम है UP Jal Sakhi Yojana, UP Jal Sakhi Yojana के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत मैं महिला जल सखी की नियुक्ति की जाएगी। Jal Sakhi Yojana केंद्र के द्व्रारा चलाई गई है।
UP Jal Sakhi Yojana 2022
अगर आप UP की रहने वाली हैं! और आपने 10वीं 12वीं पास किया हुआ है! और अगर आप अपने गाँव में UP Jal Sakhi Yojana के लिए आवेदन करना चाहती हैं! तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद आप ये जान जायेंगे की UP Jal Sakhi Yojana के लिए कैसे आवेदन करना है, और कुछ घंटे काम कर के इस योजना के अंतर्गत आप ₹6000/- महीना आसानी से कमा सकते है।
उत्तर प्रदेश की सरकार ने, राज्य के स्तर पर Jal Sakhi Yojana के तहत भर्ती की प्रक्रिया को शुरु करने के लिए सूत्र जारी किये है। Jal Sakhi Yojana के द्वारा हर घर में नल का लाभ पहुचाना है। इस योजना को यूपी सरकार 2024 तक पूरा करने का प्रयास है।
अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं तो आप अपने ग्राम पंचायत में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आवेदन करें। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश की सरकार जल्द ही 20000 जल सखियों की भर्ती करेगी। साथ ही सरकार Jal Sakhi कामों के लिए उन्हें लगभग ₹6000 महीना वेतन भी प्रदान करेगी |
UP Jal Sakhi Yojana Details Highlights 2022
योजना का नाम | UP Jal Sakhi Yojana |
योग्यता | 10वी एवं 12वीं पास |
वेतन | 6000 रुपए प्रतिमाह |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन / ग्राम पंचायत में संचालित महिला स्वयं सहायता समूह |
जल सखी योजना के लाभ क्या है ?
जल सखी योजना के लाभ इस प्रकार से है :-
इस योजना के तहत हर घर नल पानी बिलो के वितरण व वसूली हेतु जल सखियो की भर्ती की जायेगी,
Jal Sakhi योजना के तहत पहले चरण में कुल 20000 जल सखियों की भर्ती की जाएगी।
इस योजना के माध्यम से हर जल सखी को महीने का Rs 6,000 रुपये का वेतन का दिया जाएगा।
Jal Sakhi योजना की पात्रता :-
- Jal Sakhi योजना में केवल महिला का ही चयन होगा|
- इस योजना के तहत आप उसी ग्राम पंचायत के निवासी हो जिस ग्राम पंचायत में आप फॉर्म भर रहे हैं
- इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होनी चाइये|
Jal Sakhi योजना की महत्वपूर्ण दस्तावेज :-
- आधार कार्ड / पहचान पत्र
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- 2 पासपोर्ट फोटो
- मोबाइल नंबर
- जाति प्रमाण पत्र / 10वीं और 12वी की मार्कशीट
जल सखी योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करे ?
- इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया में महिलाओं को अपने क्षेत्र में संचालित महिला स्वयं सहायता समूह से संपर्क करना होगा।
- और फिर आप इनसे UP Jal Sakhi Yojana Application Form पार्प्त कर लें। आपको ध्यान से इस फॉर्म को भरना है और मांगे गए सभी दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ लगाए।
- Jal Sakhi Yojana Application Form को जमा करवाकर आपको अपनी रसीद लेना होगा।
Conclusion
हेलो दोस्तों, आज के इस ब्लॉग में हमने आपको बताया है की UP Jal Sakhi Yojana क्या है ? और जल सखी योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करे , अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आया हो तो आप इस ब्लॉग को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और अगर आपके मन में कोई इस पोस्ट से सम्बन्धित किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट कर सकते है।
यूपी मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना : Online Apply UP CM Fellowship Yojana 2022